फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिगवाड़ा मंडी में दूसरे दिन भी बिका एक क्विंटल टमाटर

Mon, 10 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। बाजार में 100 रुपये किलो तो रुद्रपुर मंडी समिति में 70 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है। दूसरे दिन रविवार को भी मंडी समिति में स्टॉल लगाकर पहले आओ पहले पाओ थीम के आधार पर एक क्विंटल टमाटर की बिक्री की।
बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर बेचने के लिए स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान 100 लोगों को एक-एक किलो ही टमाटर दिया गया है। मंडी निरीक्षक सौरभ सिंह ढंगवाल ने बताया कि लोगों को महंगे टमाटर से राहत दिलाने के लिए स्टॉल लगाया गया है। बताया कि सोमवार को मंडी का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते स्टॉल नहीं लगाया जाएगा। मंगलवार को दोबारा स्टॉल लगाकर एक क्विंटल तक टमाटर बेचने का लक्ष्य रखा जाएगा।
विज्ञापन


एक हफ्ते में ही 300 रुपये किलो तक पहुंचा अदरक का भाव
रुद्रपुर। सब्जी मंडी में जहां पहले टमाटर के लिए मारामारी देखने को मिली तो वहीं अब अदरक का भाव भी एक हफ्ते में 200 रुपये से सीधे 300 रुपये किलो हो गया है। सब्जी विक्रेता नंदलाल ने बताया कि लौकी 20 से 40 रुपये किलो हो गई है। तो वहीं बींस 30 से 70 रुपये किलोग्राम पहुंच गई है। बताया कि हरी मिर्च 30 से 50 रुपये किलो हो गई है। अदरक में सीधे 100 रुपये, बींस में 40 रुपये तो लौकी में 20 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बताया की बारिश के मौसम में हर साल सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। संवाद
विज्ञापन

खटीमा में बिके 1.6 क्विंटल टमाटर
खटीमा। मंडी समिति परिसर में तयशुदा कार्यक्रम के तहत कम दामों पर 1.60 क्विंटल टमाटर बेचे गए। मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने बताया कि टमाटर 70 रुपये प्रति किलो व्यक्ति बिक्री किए गए। खड़ायत ने बताया कि टमाटर की कमी पूरे होने तक यह काउंटर चलाया जाएगा। वहां मंडी समिति सचिव ललित मोहन पांडे, उप निरीक्षक राजेंद्र चंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें