रुद्रपुर। स्पेन के टोलेडो शहर में आयोजित हुई स्पेनिश लेवल-1 पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में विश्व नंबर वन खिलाड़ी मनदीप कौर ने स्वर्ण पदक झटका है। वहीं काशीपुर के चिराग बरेठा ने भी युगल वर्ग में स्वर्ण पदक झटका है।
भारतीय पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना ने बताया कि वर्ष 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों के क्वालिफाइंग राउंड चल रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय टीम ने 10 पदक झटके हैं, इसमें से चार स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक शामिल हैं। बताया कि उत्तराखंड की खिलाड़ी मनदीप कौर ने महिला एकल एसएल-3 श्रेणी में स्वर्ण, चिराग बरेठा ने युगल वर्ग के एसयू-5 श्रेणी में स्वर्ण पदक झटका है। मनोज सरकार ने युगल वर्ग में दीप रंजन के साथ मिलकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।