काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी 22 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान गोली लग गई। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल हरेंद्र चौधरी और एसएसआई नवीन बुधानी अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। युवक को गोली कैसे लगी, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।