फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तमंचा दिखा ढाबा स्वामी को धमकाया, जान से मारने की धमकी दी

Mon, 19 May 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। तमंचा दिखाकर ढाबा स्वामी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव गौरीखेड़ा के दड़हा फार्म निवासी बूटा सिंह ने पुलिस को बताया कि किच्छा हाईवे पर उसका ढाबा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसी के गांव का रहने वाले लवप्रीत सिंह ने उन्हें फोन किया। फोन पर लवप्रीत ने गालीगलौज की। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। एक घंटे बाद दो कारों से वह अपने आठ-दस साथियों के साथ ढाबे पर आया। तमंचा दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें