फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अस्पताल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 10 Oct 2024 04:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलकर पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह निवासी जमील अहमद (50) पुत्र खलील अहमद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस पैदल घर लौट रहा था। तभी पीलीभीत हाईवे पर गुरुद्वारे के पास पीछे से आई अज्ञात कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक की लापरवाही से जमील की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें