फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की

Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा शव विच्छेदन गृह भेज दिया। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। सीओ ने बताया कि आरोपी पत्नी पर शक करता था। शक में ही उसने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम भरौनी लामाखेड़ा में ग्रामीण परमजीत सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर को ट्यूबवेल पर नहाने के बहाने ले गया। जिसके बाद परमजीत घर लौट आया लेकिन पत्नी जसवीर कौर नहीं लौटी। उसकी ढूंढखोज की तो वह खेत में मृत मिली।
मृतका के भाई खौरटियां, लखीमपुर (यूपी) निवासी प्रेम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन जसवीर कौर की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। आरोप लगाया कि परमजीत आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। शनिवार की शाम उसे नहाने के बहाने ले गया। वहां अपने साथियों के साथ जसवीर की हत्या कर दी। रात में उसके भांजे दिलबाग सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने फोन पर उसे घटना की जानकारी दी। बताया कि मां के घर नहीं लौटने पर बेटा दिलबाग सिंह अपने मौसा कुलविन्दर सिंह के पास पहुंचा और जसवीर कौर खेत में मृत मिली। मौत की सूचना पर प्रेम सिंह अपने पिता भगवान सिंह, मां पालो कौर व अन्य लोगों के साथ भरौनी लामाखेड़ा गांव पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहनोई परमजीत सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल भूपेंद्र सिह बृजवाल को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि मृतका जसवीर कौर के गले पर निशान मिले हैं। महिला की मौत से उसके 13 साल के बड़े बेटे आठवीं के छात्र दिलबाग, नौ साल के छोटे पांचवीं के छात्र गुरजीत सिंह एवं छह साल की बेटी रमनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें