ससुराल आया था भोजीपुरा के एक अस्पताल की एंबुलेंस का चालक
किच्छा। सितारगंज हाईवे पर फ्लाईओवर से गिरकर भोजीपुरा के एक अस्पताल के एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विनोद कुमार (35) पुत्र मुंशी लाल निवासी ग्राम पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा के एक अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था। विनोद का ससुराल किच्छा के सिंसई बंडिया में है। विनोद अपने साले के बेटे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार शाम पत्नी मीना के साथ ससुराल आया था। रात को घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक रात लगभग 12 बजे विनोद बाइक से लौट रहा था। उसकी फ्लाईओवर से गिरने की सूचना मिली।