फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गए वृद्ध की नदी में गिरकर मौत

विज्ञापन
मृतक चंद्रपाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। शौच के लिए गए वृद्ध की नदी में गिरकर मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को लेकर गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे गांव खमरिया निवासी 60 वर्षीय चंद्रपाल घर से शौच के लिए जंगल की तरफ गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसला और वह नदी में गिर गए। काफी देर तक नदी के ठंडे पानी में पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। चंद्रपाल के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोपहर डेढ़ बजे परिवार के लोग खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे। यहां वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें एक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बिना पुलिस कार्यवाही के शव को घर ले लाए। मृतक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें