फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर मोड़ के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत: पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 17 Oct 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर के आनंदपुर मोड़ के पास लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पार करते समय शनिवार सुबह लगभग आठ बजे युवक अमित कुमार (18) लालकुआं से बरेली जा रही यात्री गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
train
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पर आनंदपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची किच्छा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग आठ बजे आनंदपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रेक पार कर रहा एक युवक लालकुआं से बरेली की ओर जा रही यात्री गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने मामले की सूचना पुलिस और किच्छा रेलवे स्टेशन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर शव अपने कब्जे में ले लिया।

युवक की शिनाख्त गड़रियाबाग निवासी अमित कुमार (18) पुत्र स्व. रामलाल के रूप में हुई। मौके पर मौजूद गड़रियाबाग के पूर्व प्रधान रूप सिंह ने बताया कि अमित सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता था और रोज सुबह रेलवे ट्रेक पार कर अपनी ड्यूटी पर जाता था। युवक की दो बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है, और एक छोटा भाई भी है। मां और भाई के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें