रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घर का सामान लेने के लिए निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह व्यक्ति घर का सामान लेने के लिए अटरिया मंदिर मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।