फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 25,000 का इनामी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में तीन लोगों ने शोरूम की छत से घुस कर की थी चोरी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सिविल लाइंस स्थित साड़ी शोरूम में चोरी करने वाले 25,000 के इनामी आरोपी को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार किया है।
आठ जनवरी की रात सिविल लाइंस स्थित बंसल साड़ीज के शोरूम से तीन बदमाशों ने छत के रास्ते से घुस कर वहां रखी 25,000 की नकदी, एक हार्ड डिस्क और कुछ जरूरी सामान गायब कर दिए थे। घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि तीसरा मुख्य आरोपी अमित विहार गांधीजीवनपुर टेड़ी बगिया हाथरस रोड कुबेरनगर जिला आगरा, यूपी निवासी राहुल सिंह फरार था। पुलिस ने उस पर कुर्की की कार्रवाई कर 25,000 का इनाम भी रखा। शनिवार को पुलिस और एसओजी ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मथुरा कोतवाली में चाेरी के दो और थाना एतमपुर आगरा में चोरी का एक केस दर्ज है। इसके अलावा बलदेव थाना आगरा में चाेरी के माल को छिपाने और थाना सदर बाजार मथुरा में पुलिस कस्टडी से भागने के आरोप में एक केस दर्ज है। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी राहुल को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें