फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 150 फुटेज खंगालने के बाद हत्थे चढ़ा गुरुद्वारों से गुल्लक चोरी करने वाला

Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
गदरपुर। दस दिन पूर्व तीन गुरुद्वारों से हुई गुल्लक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने थाने में खुलासा करते हुए बताया कि दस दिन पहले सकैनिया चौकी क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर, मजरा मरदान और बरेली नगर नंबर दो के गुरुद्वारों से गुल्लक चोरी किए गए थे। एसओ राजेश पांडे की अगुवाई में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। सोमवार रात पुलिस टीम ने ग्राम रूपपुर में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। शक के आधार पर मिलान करने पर चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर के हुलिया युवक से मिल गया।
थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ग्राम तोता बैरिया थाना केलाखेड़ा निवासी सुखविंदर सिंह बताया। उसने तीनों गुरुद्वारों में गुल्लक और सिलिंडर चोरी की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे सिलिंडर और पॉलिथीन से 15,212 रुपये की नकदी बरामद की। सीओ ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


बंद घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरात चोरी

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी निवासी शिखा गौतम ने आईटीआई थाने में सौंपी तहरीर में बताया कि आठ अक्टूबर को वह किसी काम से पति के साथ मुरादाबाद गई थी। शाम को घर लौटी तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर का सभी सामान बिखरा था। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, घड़ी, लेदर बैग गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें