फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर तीन साल तक बनाए थे शारीरिक संबंध
विज्ञापन

सितारगंज। पुलिस ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी इस्लाम नगर निवासी नदीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने 15 मई को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि वार्ड तीन, इस्लाम नगर निवासी नदीम कुरैशी निवासी ने शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के लिए कहने पर उसने दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें