फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: लिव-इन के बाद भी नहीं मानी प्रेमिका तो भड़का आरोपी, सिपाही की पत्नी और बच्चों को किया घायल; गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 09:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक आरोपी ने अपनी प्रेमिका और उसके मासूम बच्चों को घायल कर दिया। आरोपी ने प्रेमिका के साथ लिव-इन का प्रमाणपत्र बनवाया था, लेकिन साथ चलने से मना करने पर उसने यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में कांस्टेबल की पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ जाने से इंकार किया तो वो अपना आपा खो बैठा। आरोप है कि पूर्व सीआरपीएफ कर्मी ने खुखरी से हमलाकर महिला और उसके दो बच्चों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को खुखरी समेत गिरफ्तार कर लिया है।

आईटीआई क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा में पूर्व सीआरपीएफ कर्मी संजय कुमार गौतम ने बरेली में तैनात सचिन की पत्नी रिंकी और उसके दो मासूम बच्चों पर खुखरी से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। एसपी स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि आरोपी संजय गौतम, आंबेडकरनगर, थाना डिलारी, मुरादाबाद का रहने वाला है। उसने 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया था। संजय की खड़कपुर निवासी यूपी पुलिस के जवान सचिन से जान पहचान थी। सचिन ने संजय से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम वापसी का तकादा करने के दौरान सचिन की पत्नी से रिंकी की घनिष्ठता बढ़ गई। बीती 24 मई को उसने मुरादाबाद में रिंकी के साथ लिव-इन का प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसने अपनी पत्नी से भी तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस डाल दिया। इसके बाद वह रिंकी पर साथ चलने के लिए दवाब बनाने लगा। लेकिन बच्चों की खातिर रिंकी घर छोड़ने को राजी नहीं थी।

बीते 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे घर में घुसे संजय ने विवाद होने पर रिंकी और उसके दो बच्चों पर खुखरी से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में आरोपी उन्हें अपनी कार में डालकर अस्पताल ले गया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त खुखरी के साथ उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें