फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दोषमुक्त

Thu, 04 May 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। 16 दिसंबर 2021 को दिनेशपुर थाने में एक किशोरी के गुमशुदा होने का केस दर्ज हुआ था। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने उसे खोज लिया था और उसके साथ भरतपुर न्यूरिया जिला पीलीभीत निवासी सत्यजीत को गिरफ्तार किया। उस पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगा। पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीएससी शिवाकांत द्विवेदी की अदालत में उसका मामला चला। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं का तर्क सुना। किशोरी ने युवक पर लग रहे आरोपों को इंकार कर दिया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ न ही दुष्कर्म हुआ और न ही वह युवक के साथ गई थी। बल्कि वह अपनी सहेली के घर रहकर कोचिंग कर रही थी। आरोपी के अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे ने बताया कि साक्ष्य और सबूत के अभाव में न्यायालय ने आरोपी सत्यजीत को दोषमुक्त कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें