रुद्रपुर कलक्ट्रेट में शपथ दिलाते डीएम उदयराज सिंह। सू.वि.
रुद्रपुर। नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपूर्णता अभियान काे जिलाधिकारी उदयराज सिंह व राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट ने आगाज किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मासिक लक्ष्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि हम सभी मिलकर एक बदलाव ला सकते हैं। नीति आयोग के चंद्रमणि पालीवाल ने भी अपने विचार रखे। जिलाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग की ओर से 30 सितंबर तक तीन महीने का संपूर्णता अभियान आरंभ किया गया है। एपीडी संगीता आर्य ने पीपीटी के माध्यम से तीन माह की योजना को साझा किया। राज्य आंदोलनकारी बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसे साकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखंड बनाने का लक्ष्य रखा है। बैडक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. एके वर्मा और सीईओ केएस रावत आदि रहे।