काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा 13 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी। महासभा के अध्यक्ष एमपी गुप्ता, महामंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केसी बंसल और संयोजक प्रियांशु बंसल ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित रूप दिया जा रहा है। यात्रा में हनुमान प्रसाद पोद्दार, जैन समाज, रासबिहारी बोस, बिश्नोई समाज, भगवान कार्तिकेय, माता लक्ष्मी और बाबा नीब करौली की विशेष झांकियां शामिल होंगी। संवाद