खटीमा। शारदीय नवरात्र पर सोमवार को महानवमी के दिन खटीमा में घर-घर कन्या पूजन किया। खटीमा के राजीव नगर, लोहियाहेड रोड, अमाऊं, जमौर, चकरपुर, झनकट, देवरी, नगला तराई, झनकईया आदि स्थानों पर धूमधाम से महानवमी मनाई गई। घरों में कन्या पूजन के साथ ही उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। साथ ही कन्याओं को उपहार दिए गए। संवाद