फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जागरूकता शिविर में बांटी महालक्ष्मी किट

Thu, 19 Jun 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में शिविर में महिलाओं को महालक्ष्मी किट बांटती एसडीएम डा. अमृता शर्मा। 
विज्ञापन
बाजपुर। गांव भीकमपुरी में समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा और भाजपा नेता राजेश कुमार ने किया। एसडीएम ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने को कहा। इस दौरान तीन लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। शिविर में पशु पालन, स्वास्थ्य, बाल विकास सहित अन्य विभागों के स्टाॅल लगाए गए। वहां सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता, नरेंद्र मेहता, हरकेश सिंह, मोहम्मद तारिक, दलजीत सिंह, नगमा, मंजीत सिंह, सुखचैन सिंह, सुरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें