गदरपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बीते 11 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रियल जांच के लिए एसडीएम आशिमा गोयल को नामित किया गया है। एसडीएम आशिमा गोयल ने बताया कि बीती 11 सितंबर को गदरपुर से सकैनिया जाते समय टुकटुक की चपेट में आने से रजनीश नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति 21 जनवरी तक उनके कैंप कार्यालय में साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।