बाजपुर। गांव दियोहरी में उत्तराखंड महिला संघ की ओर से मंगलवार को अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाई गई। गांव में महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिला संघ की प्रदेशाध्यक्ष अनिता शर्मा ने महिलाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहां विमला, कुंता देवी, मालवती, कुसुम, रश्मि, मालती, हर्षिता आदि मौजूद रहे।