बाजपुर। गांव हरसान नई आबादी में एसआईआर के तहत मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं ने पहचान पत्र और मतदाता सूची से संबंधित कार्य कराए गए। बीएलओ ने बताया कि एसआईआर का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य पूरा करने में टीम जुटी है। मंगलवार को पूर्व प्रधान केशवराम आर्य के आवास पर शिविर का आयोजन किया गया। बीएलओ नेहा नेगी, दामवती, भावना, शांति देवी ने मतदाताओं को मतदाता सूची के सत्यापन कार्य के बारे में जानकारी दी। वहां प्रधान उर्मिला पंत, अशोक पंत, विनोद गोस्वामी, महेश, रेखा, विमला, संजय, संजना, किरण आदि मौजूद रहे। संवाद