काशीपुर। बरखेड़ा पांडे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नालसा (एसिड अटैक पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम अभियान, वृक्षों के महत्व, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, नंदा गौरा योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड संबंधित जानकारी एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100, लीगल एंड क्लिनिक आदि की जानकारी दी गई। पीएलवी रणधीर सिंह सैनी एवं कुसुम लता ने लोगों को जागरूक किया। शिविर में करीब 52 लोग उपस्थित रहे। संवाद