फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ड्रीम11 में मुनाफे के लालच में 4.44 लाख गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ठगों ने ड्रीम 11 पर टीम पर बनाकर लाभ कमाने का लालच देते हुए एक युवक से लाखों रुपयों की ठगी कर ली। युवक के पिता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ट्रांजिट कैंप थाने के इंस्पेक्टर भारत सिंह के अनुसार जनपथ मार्ग जेपीनगर फुलसुंगा निवासी जयपाल यादव ने तहरीर देकर बताया कि बैंक ऑफ इंडिया में उनकी पत्नी सुमित्रा देवी के दो खाते हैं। इन पर उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। बताया कि पत्नी का मोबाइल उनका बेटा उज्ज्वल भी चलाता है। जयपाल का आरोप है कि चार जून को पत्नी के मोबाइल पर टेलीग्राम से राम चौधरी नामक गुप्र से एक लिंक आया। उस पर बेटे ने क्लिक किया तो राम चौधरी के नाम से व्हाट्सएप आईडी खुल गई। उस पर अज्ञात व्यक्ति ने बेटे को ड्रीम 11 में टीम बनाकर लाभ कमाने का लालच दिया। इस पर वह उसके झांसे में आ गया। छह जून को मेंबरशिप के नाम पर पेटीएम के क्यूआर कोड के माध्यम से 999 रुपये का भुगतान किया। 13 जून तक कई चार्ज व फीस के नाम पर विभिन्न यूपीआई, क्यूआर कोड और मोबाइल नंबर पर अलग-अलग 32 ट्रांजक्शनों के जरिये 4,44,999 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर भारत ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें