फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: निवेश में मुनाफे के लालच में गंवाए 12 लाख रुपये, टेलीग्राम ते मैसेज भेजकर साइबर ठग ने जाल में फंसाया

Sat, 16 Aug 2025 05:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रुद्रपुर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रुद्रपुर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है।

वार्ड नंबर छह भूतबंगला निवासी पुष्कर सिंह बोरा के अनुसार कुछ समय पूर्व उनके टेलीग्राम पर रक्षिता नाम के अकाउंट से उनको मैसेज आया था। उसने खुद को शॉपवेयर ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताते हुए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल का लिंक भेजा था। इस लिंक से उनका ट्रेडिंग निवेश एकाउंट खुलवाया गया।

रक्षिता ने उनको टेलीग्राम अकाउंट से शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने की जानकारी देती थी। उनको निवेश कर ज्यादा मुनाफा करने का लालच दिया गया। मुनाफे के लालच में अपने दो बैंक खातों से 18 जून से 10 जुलाई तक 10 ट्रांजेक्शन से 12,01,601 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए थे। 18 जून को उनके बैंक खातों में दो बार 16,782 और 34,041 रुपये लाभ सहित वापस दिए गए।

उन्होंने पोर्टल पर निवेश की गई धनराशि में अत्यधिक लाभ प्रदर्शित होने पर उसे निकालने का आग्रह किया। इस पर उनको 1,41,837 रुपये टैक्स देने पर ही पैसे विड्राल होने की बात कही थी। इस पर उनको अपने साथ साइबर ठगी का अंदेशा हुआ था। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत 24 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर की थी। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे रुद्रपुर कोतवाली ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें