फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घार करने प्रभु राम स्वयं भक्त के पास गए : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुराना आवास विकास स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में धर्मयात्रा महासंघ की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचक पं. बृजेश पाठक ने कहा रामचरित मानस में कई स्थान ऐसे हैं जहां प्रभुराम की भक्तों पर कृपा का वर्णन आता है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण अहिल्या और भक्तिमती सबरी हैं। अहिल्या स्वयं नहीं आई बल्कि प्रभु राम स्वयं अहिल्या के पास गए और अपने चरण रज लगाया, जिससे वह अपने वास्तविक रूप में आई। वहीं सबरी की कुटिया में प्रभु राम स्वयं गए और उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई। वहां योगेश जिंदल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, ब्रजेश कुमार गुप्ता, पं.राघवेंद्र नागर, अशोक कुमार, होरीलाल यादव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें