फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मंदिर के बाहर जलाई गई लोहड़ी

विज्ञापन
रुद्रपुर में पांच मंदिर के बाहर लोहड़ी जलाते पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांच मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों ने पांच बुजुर्गों हरिचंद मिड्डा, नंदलाल भुड्डी, ओमप्रकाश अरोरा, महेश बब्बर और श्याम घई को सम्मानित किया। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने लोहड़ी पूजा की और गुरुद्वारे के ग्रंथी ने अरदास की। बुजुर्गों ने मंदिर के बाहर लोहड़ी प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सभी लोगों ने आग में रेवड़ी, मूंगफली आदि डाले और लोहड़ी की बधाई दी। महासभा की युवा इकाई के अध्यक्ष सचिन तनेजा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए इस बार लोहड़ी मेले का आयोजन नहीं किया गया। महासभा ने अपनी परंपराओं को जारी रखते हुए बुजुर्गों से लोहड़ी प्रज्ज्वलन कराया। वहां महासभा के जिलाध्यक्ष केवल बतरा, प्रदेश सचिव संजय जुनेजा, रितेश मनोचा, मनोज खेड़ा, सुरेंद्र, पल्ली गाबा, हरीश अरोरा, अमित बांगा, सुमित बांगा, अमित चावला, धीरज मिगलानी, मोहित बतरा, सुधीर अरोरा, रेनू अरोरा, उर्वशी गाबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें