फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: लोहियाहेड के टिक्की वाले रवि के बेटे का मुफ्त होगा इलाज, घर पहुंचे डीएम; सीएम ने उठाया इलाज का खर्च

Tue, 01 Sep 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

लोहियाहेड के टिक्की वाले रवि के बीमार बेटे की मदद के लिए प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई। डीएम ने खुद बच्चे के घर पहुंचकर हालचाल जाना और मदद का आश्वासन दिया। अब बच्चे के इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
लोहियाहेड के टिक्की वाले रवि के बेटे का मुफ्त होगा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लोहियाहेड में रवि शर्मा की दुकान पर टिक्की खाने गए थे। इस दौरान रवि शर्मा ने उन्हें बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा देव बचपन से बीमार है। उसके हाथ-पैर काम नहीं करते हैं। बचपन से ही उसका उपचार कराया जा रहा है। देहरादून में भी उसका उपचार कराया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार देर शाम डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी, सीडीओ दिवेश शासनी और एसडीएम तुषार सैनी लोहियाहेड स्थित रवि शर्मा के आवास पहुंचे। वहां ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. एचएस ऐरी और सीएमओ ने बच्चे का परीक्षण किया और उसके पुराने उपचार की हिस्ट्री की जानकारी ली।

परीक्षण और पुराने उपचार की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों ने सबसे पहले बच्चे का एमआरआई कराने का सुझाव दिया। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर उपचार आगे बढ़ाया जाएगा। डीएम ने मौके पर ही मंगलवार को बच्चे का एमआरआई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चे को अभिभावकों के साथ जिला चिकित्सालय ले जाने के लिए वाहन और सहायक प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चे के उपचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें