फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हार्टअटैक से हुई थी लॉजिस्टिक कर्मी की मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हार्टअटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ तहसील क्षेत्र निवासी मदन लाल (58) वर्तमान में रुद्रपुर के शिमला बहादुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। वह अशोक लीलैंड के पास स्थित एसबीएनएल लॉजिस्टिक कंपनी में काम करते थे। उनके साथ कमरे में विनय भी रहता था। बताया गया कि विनय ने रात की ड्यूटी से लौटने के बाद करीब साढ़े 12 बजे मदन लाल को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मकान में रहने वाली महिला की मदद से बाहर का गेट खुलवाकर कमरे में देखा गया। मदन लाल किचन के पास फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। सीओ विभन सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें