काशीपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के तहत लोको पायलट मंगलवार से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर रेलवे स्टेशन पर बैठ गए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी मांगों में सभी किलोमीटर अलाउंस को 25 फीसदी बढ़ाने, इनकम टैक्स में 70 फीसदी की छूट, लोको पायलट लेवल आठ तक प्रमोशन दिया जाए, सहायक लोको पायलट से हैंड ब्रेक लगाना बंद किया जाए, ड्यूटी रोस्टर नियमानुसार किया जाए, हेड क्वार्टर में 36 घंटे में वापस किया जाए आदि शामिल हैं। बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल को समाप्त किया जाएगा। भूख हड़ताल पर चंदन सिंह, नितिन कुमार, शैलेंद्र कुमार, सनी लाल आदि बैठे। अन्य 10-12 पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।