फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में 12 जुलाई की रात तक रहेगा लॉक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दो दिनो में काशीपुर में 34 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद काशीपुर में 11 व 12 जुलाई का लॉकडाउन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एक शादी समारोह में शामिल लगभग 100 से अधिक लोगों पर कोरोना का खतरा लगातार मंडरा रहा था। समारोह में शामिल लोगों के सैंपल बीते 8 जुलाई को भेजे गए थे। इनमें से शुक्रवार को कुल 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शनिवार सुबह 10 और कोरोना पोसिटिव की पुष्टि हो गई। कोरोना पॉजिटिव मिले 13 लोग विवाह समारोह में शामिल थे। एक ही दिन में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रशासन ने बैठक आयोजित कर काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कोविड-19 के पॉजिटिव के केसों की गुणात्मक संख्या के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से काशीपुर नगर निगम के अंतर्गत संपूर्ण काशीपुर में 11 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे से 12 और 13 जुलाई की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक के लिए सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान मेडिकल, निजी व सरकारी अस्पताल और दूध की डेरी खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें