रुद्रपुर। बिना परमिशन के सड़क पर घूम रहे सात लोगों पर पुलिस ने लॉकडाउन का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई श्याम लाल विश्वकर्मा को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को एसआई सतेंद्र बुटोला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तोताराम, राजन शाकिर निवासी प्रीतविहार, सुरेश निवासी रम्पुरा, विपुल मजूमदार निवासी ट्रांजिट कैम्प, राजेश सिंह पहाड़गंज व हेमराज गुप्ता निवासी चितचौडगढ़ राजस्थान बिना परमिशन के एसएसपी आवास के सामने रामपुर रोड पर घूम रहे थे। इस दौरान लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया सातों लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।