खटीमा। लायंस क्लब की ओर से जिले भर के सदस्यों को बुधवार को खटीमा के एक बैंक्वेट हॉल में लखनऊ से पहुंचे पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। साथ ही वर्ष 2025-26 में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहां अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, सचिव रवीश भटनागर, कोषाध्यक्ष ओशो मलिक, अंकित पांडेय, अजय अग्रवाल, बसंत जोशी, नरेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुनील रैदानी आदि थे। संवाद