खटीमा उप जिला अस्पताल में हंगामा करते परिजन।
- फोटो : संवाद
खटीमा के अमरकला क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बिजली विभाग पर शटडाउन लिए बिना काम कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर खटीमा उप जिला अस्पताल में हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार नौगवांनाथ निवासी लाइनमैन रंजीत सिंह राना (35) मंगलवार सुबह अमरकला स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।