फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केंद्रीय कारागार में आजीवन सजायाफ्ता कैदी की मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। हत्या के आरोप में केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा भोग रहे कैदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। कैदी को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आठ बजे आजीवन कारावास की सजा भोग रहे सिसैया गॉव निवासी मुन्ना उर्फ फकीर (67) पुत्र फूल शाह उर्फ दूल्हा शाह जेल की कमान के साथ खेतों में काम करने गया था। करीब 10:15 बजे जेल में लौटने पर मुन्ना सीने में दर्द की वजह से छटपटाने लगा। जेलर सतपाल सिंह ने एंबुलेंस की सहायता से मुन्ना को सितारगंज सीएचसी इलाज के लिए भेजा। यहां डॉक्टर ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना को 30 जुलाई 2020 को द्वितीय अपर जिला जज नैनीताल ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 10 जुलाई 2021 को हल्द्वानी कारागार से मुन्ना को केंद्रीय कारागार स्थानांतरित किया गया था। जेल सूत्रों की माने तो मृतक की लड़की की शादी तय हो चुकी थी। घर में और कोई कमाने वाला न होने से बेटी की शादी को लेकर परेशान रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें