फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जल उठी सिडकुल की ल्युमन इंडस्ट्रीज, 10 घंटे मशक्कत के पाया काबू

विज्ञापन
रुद्रपुर सिडकुल की ल्युमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में लगी आग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की ल्युमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात लगी आग पर सुबह 10 बजे पूरी तरह से काबू पा लिया गया। सिडकुल स्थित ल्युमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गाड़ियों के फिल्टर बनते हैं। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे कंपनी की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर उसे नहीं बुझाया जा सका। इसके बाद रुद्रपुर किच्छा समेत अन्य जगहों से 10 गाड़ियों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सुबह 10 बजे काबू पाया गया। सिडकुल के फायर स्टेशन एफएसओ नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि आग से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें