फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आदर्श कॉलोनी समेत छह कॉलोनियों में 20 दिनों से पानी नहीं आने से आक्रोश

Sat, 21 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर जलसंस्थान कार्यालय में अधिशासी अभियंता तरुण को ज्ञापन देते लोग। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सिविल लाइन, सुभाष कॉलोनी, राजीव नगर व घास मंडी में 20 दिनों से पानी की सप्लाई न होने से लोगों में रोष है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो वह कार्यालय पर लोगों के साथ धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी करेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को जलसंस्थान कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कॉलोनियों के लोगों ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। कहा कि कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से बात की गई लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। कहा कि अगर 24 घंटे में पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन के साथ ही कार्यालय में तालाबंदी और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। वहां महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, विजय यादव, सुशील मंडल, अशफाक अहमद, उमर अली, इंद्रजीत सिंह आदि थे।
जलसंस्थान के ईई तरुण शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर में जैन मंदिर रोड में अडानी गैस के कर्मचारियों ने गैस पाइप लाइन बिछाते समय 200 एमएम की छह मीटर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। इससे अधिक मात्रा में पेयजल लीक हो रहा है। क्षतिग्रस्त की गई पाइपलाइन में लगभग 30,000 रुपये का व्यय का अनुमान है। कहा कि आदर्श कॉलोनी चौकी में अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जेई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


पेयजल टैंकर के माध्यम से कॉलोनी के लोगों को मिल रहा पानी
रुद्रपुर। जलसंस्थान के ईई तरुण शर्मा ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में नलकूप में सिल्ट आने से दिक्कत हो रही थी। इसके बाद पेयजल आपूर्ति सिटी क्लब के पास नलकूप को विकसित कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई है। बताया कि जिन कॉलोनियों में पेयजल संकट हो रहा है, वहां किराए में टैंकर लेकर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि कर्मचारियों की ओर से पेयजल पाइप लाइन ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें