फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो की पांच बस की मियाद पूरी

Sun, 08 Oct 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज में खडीं बसें। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो की पांच बस की मियाद पूरी होने के बाद इन्हें परिसर में खड़ा कर दिया गया है। डिपो प्रबंधन ने काठगोदाम में बस का ब्योरा भेज दिया है। वहां से आदेश आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन



डिपो से रोजाना 35 नियमित और 16 अनुबंधित बस का संचालन होता है। जो देहरादून, टनकपुर, दिल्ली, चंडीगढ़ अन्य मार्गाें पर चलाई जाती हैं। कुछ दिन पूर्व नियमित बस में से पांच बस यूके07 पीए 2048, 2094, 2095, 2052 और 2097 के किलोमीटर पूरे हो जाने के बाद इन्हें खड़ा कर दिया गया है। इसी के साथ एक स्टोर ट्रक यूके07पीए 1061 की भी मियाद पूरी होने पर उसे खड़ा कर दिया गया है। यह पांच बस कालागढ़, टनकपुर और भोगपुर मार्ग पर संचालित की जाती थीं। डिपो में अब मात्र 30 नियमित बस रह गई हैं।







डिपो में चालकों के 16 और परिचालकों के 32 पद रिक्त

डिपो में 63 चालक और 88 परिचालक कार्यरत हैं। वहीं चालकों के 16 और परिचालकों के 32 पद रिक्त चल रहें हैं। जिनके भाव में रोजाना दो से तीन बसें संचालित नहीं हो पाती हैं। जिससे रोजाना डिपो को लाखों रुपये का नुकसान होता है। डिपो रोजाना लगभग साढ़े सात लाख रुपये की आय अर्जित करता है।
विज्ञापन

बसों के आठ से नौ लाख किलोमीटर पूरे हो जाने और आठ साल पूरे हो जाने पर मियाद पूरी हो जाती है। सूचना काठगोदाम में भेज दी है। वहां से आदेश आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वीर सिंह, कार्यशाला प्रभारी, रोडवेज डिपो काशीपुर



टनकपुर रूट पर रात में हो रही डग्गामारी
रुद्रपुर। टनकपुर जाने के लिए शाम सात बजे बाद रुद्रपुर डिपो से बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण रात में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहन चालक इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। डग्गामार वाहन चालक रोडवेज डिपो की आय में सेंध लगाकर यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इसके बावजूद रोडवेज प्रबंधन इस रूट पर रात में बस संचालन नहीं कर सका है।

रुद्रपुर डिपो से टनकपुर रूट पर सुबह पांच से लेकर शाम सात बजे तक रोजाना 12 बसें संचालित होती हैं जबकि इस रूट के यात्री रात 10 बजे तक भी रोडवेज स्टेशन पर आते रहते हैं लेकिन बस न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। टनकपुर जाने के लिए यात्रियों को डीटीसी, हरिद्वार डिपो समेत यूपी रोडवेज की बस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

शाम सात बजे बाद रुद्रपुर डिपो की कोई भी बस नहीं है लेकिन रात के समय अन्य डिपो की बस इस रूट पर लगातार चलती हैं। इनसे यात्रियों को कोई खास असुविधा नहीं होती। -महेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, रुद्रपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें