काशीपुर। ग्रामीण क्षेत्र के कुंडेश्वरी इलाके में एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुआ आने की सूचना विभाग को दी। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि बरखेड़ी और आईआईएम क्षेत्र में कुछ दिनों से तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुआ आबादी के पास आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की सूचना के बाद वन कर्मियों की क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। वहीं वन कर्मी तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। संवाद