फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत; वीडियो वायरल

Sun, 23 Aug 2026 10:30 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल  तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
झाड़ियों के पास घूमता तेंदुआ। - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर देर शाम तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते देखा, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। शाम ढलते ही सड़क पर आवाजाही कम हो जाती है, जिससे लोगों में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले खेतों, नहर किनारे और सुनसान क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही रात के समय कोसी बांध मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही न करें। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें