फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गौविषाण टीले पर फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग मौन

Tue, 17 Sep 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऐतिहासिक गौविषाण टीले पर तेंदुआ दिखाई देने से पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वह कई बार वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग के रंजीत कुमार ने बताया बीते शनिवार व रविवार की शाम लगभग सात बजे तेंदुआ टीले के मुख्य हिस्से में बैठा देखा गया था। उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम जब वह स्वयं टीले पर सफाई व्यवस्था देखने गए तो तेंदुआ टीले के मुख्य हिस्से पर बैठा हुआ था जिसे देखकर वह वापस लौट आए। वन विभाग के क्षेत्रीय रेंजर को फोन पर जानकारी दी लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रंजीत ने कहा यदि शीघ्र तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो किसी भी आमजन को नुकसान पहुंचा सकता है। बताया वन विभाग के अधिकारी कैमरा लगाने की बात कहते हैं, लेकिन आज तक कैमरा या पिंजरा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें