फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला तेंदुए का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड गडरी नदी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मादा तेंदुए का शव मिला है। मौके पर पहुंची वन अधिकारियों की टीम ने जांच-पड़ताल कर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंजर बीएस कैड़ा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लालकुआं-काशीपुर रेलवे ट्रैक के किनारे गडरी नदी के पास रेलवे के की-मैन आशीष कुमार ने तेंदुए का शव देखा था। रेलवे के विभागीय अधिकारियों की सूचना पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शशि देव, रेंजर भूपाल सिंह कैड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंगलात की टीम ने जांच-पड़ताल कर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वन अधिकारियों ने बताया कि मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब पांच साल होगी। तेंदुए के सिर के पास चोट के निशान है। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें