फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुआ ने फार्म हाउस में कुत्ते को बनाया निवाला

Thu, 30 Jul 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। निकटवर्ती गांव फतेहपुर स्थित चीमा फार्म हाउस में मंगलवार रात एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ फार्म हाउस से एक कुत्ते को उठाकर ले गया। घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चीमा फार्म हाउस निवासी सेवानिवृत्ति कर्नल धनराज सिंह चीमा ने बताया कि फार्म हाउस में तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग को दी गई। बीते शनिवार को गांव बाजावाला स्थित गुरमीत कौर के घर के आंगन से भी तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया था। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें