काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के बरखेड़ी और आईआईएम काशीपुर के पास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है, लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा। काशीपुर रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि तेंदुआ लगातार दिख रहा है और आबादी के पास आ रहा है। वन विभाग ने कुछ स्थानों को चिह्नित किया है, जहां पर पिंजरा लगाया हुआ है। अभी तक पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया है, ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर वन कर्मियों को सूचना देने को कहा गया है।