खटीमा। चकरपुर में शनिवार शाम के समय तेंदुए ने दो बकरियों को निवाला बना लिया जिससे दहशत मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सेनापानी मार्ग पर तेंदुए ने साबरी बेगम नामक महिला की दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। ग्राम प्रधान आशा बिष्ट ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।