खटीमा। मेलाघाट में तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सिसैया, मेलाघाट निवासी लालू प्रसाद ने बृहस्पतिवार रात को गोशाला में पांच जानवर बंधे थे। शुक्रवार सुबह उठकर देखा, तो वहां एक जानवर कम मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना देकर बछड़े की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बछड़ा छत-विक्षत अवस्था में मिला। वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि बछड़े को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था।