फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुत्ते के शिकार के दौरान कुत्ता और तेंदुआ हौज में गिरे

Thu, 06 Apr 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
कुत्ते के शिकार के दौरान कुत्ता और तेंदुआ हौज में गिरे।
विज्ञापन
जसपुर। शिकार का पीछा करते-करते तेंदुआ और कुत्ता दोनों ट्यूबवेल की हौज में गिर गए। कुत्ते को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। तेंदुए के बचाव के लिए आई वन टीम ने हौज में जाल डाला लेकिन वह बोरवेल के पाइप के सहारे चढ़कर जंगल की ओर भग गया।
विज्ञापन

हिडिंबा देवी मंदिर के पास श्वेता अग्रवाल का कृषि फार्म है। फार्म की देखभाल आशुतोष कश्यप करते हैं। बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे आशुतोष तेंदुए की दहाड़ सुनकर बोरवेल के पास गए। बोरवेल की हौज में उन्हें तेंदुआ और कुत्ता दिखाई पड़े। ग्रामीणों ने विधायक आदेश चौहान एवं कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल को सूचना दी। इधर, सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कुत्ते को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसी बीच सूचना पर वन विभाग के रेंजर संजीव कुमार भी टीम के साथ पहुंच गए। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिये जाल फेंका लेकिन तेंदुआ बोरवेल के पाइप से किसी तरह छलांग मारकर ग्रामीणों के बीच से जंगल की ओर भाग गया। वहां पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, मोहित त्यागी, अनुज शर्मा, सतनाम सिंह, मोहित यादव, मयंक यादव, जितेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें