जसपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार सुबह गूलरगोजी गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक तेंदुए का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि तेंदुआ नर था और उसकी आयु लगभग पांच वर्ष होगी। संवाद