फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: घर के बाहर खेल रहे चार साल बच्चे को उठा ले गया था वन्यजीव, शोर मचा कर दौड़ी मां तो छोड़कर भागा

Wed, 11 Mar 2026 01:21 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

काशीपुर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया लेकिन मां के शोर मचाते हुए पीछे दौड़ने पर वह बच्चे को छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन
काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मोक्ष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। मां की गर्जना के सामने तेंदुए की गुर्राहट फीकी पड़ गई और तेंदुआ बच्चे को जंगल में छोड़ कर भाग गया। बच्चे को गंभीरावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित ग्राम तरफ दलपतपुर, मुरादाबाद (यूपी) में बीते सोमवार की शाम करीब सात बजे एक तेंदुआ घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मोक्ष पुत्र रवि कुमार को उठा कर ले गया। बताया जा रहा है कि अचानक झाड़ियों के पीछे से निकल कर आए तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबा कर जंगल की ओर भागने लगा। बच्चे की चीख और तेंदुए की गुर्राहट सुनते ही घर में मौजूद उसकी मां पिंकी देवी बाहर आई।

मां पिंकी देवी जोर-जोर से चीखते-चिल्लाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ी। महिला का शोर सुन कर तेंदुआ घबरा गया और कुछ दूरी पर बच्चे को घायलावस्था में छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल बच्चे को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

अस्पताल में भर्ती अपने जख्मी बेटे को देख कर मां पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने बच्चे को सीने से लगा कर भगवान का शुक्र अदा कर रही हैं कि उसका लाल बच गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर यूपी वन विभाग के दरोगा भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना के बाद तरफ दलपतपुर गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें