फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल को गंभीरावस्था में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने क्षेत्र में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसपुर के ग्राम पतरामपुर निवासी रोहित सैनी शनिवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह बाइक समेत गिर गया। तेंदुए ने हाथ पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल रोहित ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तेंदुए के जाने के कुछ समय बाद वह अपनी बाइक लेकर घर पहुंचा। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसके हाथ का ऑपरेशन कर इलाज शुरू कर दिया है। उधर ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें